ताजा खबरेंराजनीतिराज्यहरियाणा

सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ AAP ने यमुनानगर के हर हलके में जलाए CM और डिप्टी CM के पुतले

  • डिप्टी कमिश्नर ऑफस के बाहर किए गए प्रदर्शन में ललित त्यागी ने कहा-अब लठमार सरकार बनकर रह गई हरियाणा की गठबंधन सरकार

यमुनानगर. हरियाणा में बीते दिनों पंचकूला में सरपंचों पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर प्रदेशभर के लोगों में नाराजगी का माहौल है। विपक्षी दल भी सत्तापक्ष के खिलाफ आग उगल रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पुतले जलाकर अपनी नाराजगी का जाहिर किया गया। यमुनानगर जिले के सभी विभानसभा हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूक प्रदर्शन किए।

AAP Haryana Yamunanagar AAP Leader Lalit Tyagi CM Manohar Lal Deputy CM Dushyant Chautala
आम आदमी पार्टी के नेता ललित त्यागी।

सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यमुनानगर जिले के सभी विधानसभा हलकों में प्रदर्शन के साथ ही डिप्टी कमिश्नर ऑफस के बाहर भी सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिला नेता ललित त्यागी ने कहा कि ये हरियाणा की गठबंधन सरकार अब लठमार सरकार बनकर रह गई है। जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों पर चलाई गई लाठियां लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लाठीचार्ज है और इसी का पुरजोर विरोध करने के लिए आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए हैं।

इस दौरान लक्ष्मण विनायक ने कहा कि सरपंचों की मांग बिल्कुल जायज है। सरकार को लाठियां चलवाने की बजाय उन्हें बातचीत के लिए बुलाना चाहिए था। जो हुआ सही नहीं किया गया। उधर, सुशील जैन , दीपक राणा, जसमेर कम्बोज ने भी कड़े शब्दों में हरियाणा सरकार की निंदा की। इन नेताओं के अलावा जिलास्तरीय विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शन में मोहित त्यागी, जसविंदर, अवनीश त्यागी, राहुल भान, विक्की दयालगाड, सुरेश, सुभाष कंबोज, शालू, ज्योति, गगन, शैरी मान, कपिल, अनिल पंजेता और अन्य भी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Buy Wordpress Hosting