ताजा खबरेंपूर्वांचलराज्य

किराये पर रहने वाले लोग सावधान हो जाएं, ऐसा आपके साथ भी हो सकता है…

रांची. झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार को सिर्फ इसलिए गोली मार दी कि वह अक्सर घर लेट आता था। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है। यहां के खोखमा टोली में रहने वाले राजेश तिवारी ने अपने किरायेदार को गोली मार दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सूचना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस ने पाया कि राजेश तिवारी के घर में किराये पर रहने वाला हरिलाल यादव उर्फ बबलू यादव अक्सर काम से लौटने में देरी कर देता है। इसी के चलते मकान मालिक राजेश तिवारी उससे नाराज रहता था। उसने कई बार समझाया भी, पर किरायेदार बबलू यादव ने जल्दी वापस आने में असमर्थता जताई। उसने कहा कि उसका काम ही ऐसा है। उसे अक्सर देर हो जाती है।

इसी बात पर रविवार आधी रात में फिर से दोनों में बहस हुई। किरायेदार ने कहा कि अगर आपको दरवाजा खोलने में दिक्कत है तो आप गेट की एक चाबी हमें दे दीजिए। इस पर मकान मालिक राजेश तिवारी ने किसी भी सूरत में रात 10 बजे के बाद गेट नहीं खुलने की बात कही तो दोनों में कहासुनी और बढ़ गई। इसी दौरान राजेश तिवारी ने तुरंत पिस्तौल निकाली और बबलू यादव को गोली मार दी।

आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो एयरपोर्ट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मकान मालिक को हिरासत में ले लिया, वहीं घायल किरायेदार बबलू यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Buy Wordpress Hosting