Himachal PradeshIndiaKnowledgeLatest News

MBBS स्टूडैंट्स को Medical College के प्रिंसिपल ने बताई White Coat की वैल्यू

चंबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडिेकल कॉलेज में 2022-23 के ट्रेनीज के लिए व्हाइट कोट समारोह आयोजित

चंबा (राजेंद्र ठाकुर). एक डॉक्टर के तन पर उसके इस राह पर चलना शुरू करने से ही सफेद कोट होता है। यह ऐसे ही नहीं होता कि कोई भी कपड़ा उठाया और यूनिफॉर्म के रूप में पहन लिया। इसके पीछे बहुत गहरा संदेश होता है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज में भावी डॉक्टर्स को इसी अहमियत से रू-ब-रू कराया गया।

दरअसल, आज मैडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ मैडिसन और बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) के 2022-23 बैच के प्रशिक्षुओं (Trainees) के लिए व्हाइट कोट समारोह (White Coat Ceremony) आयोजित किया गया। इस समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि थे। डॉ. गुप्ता ने यहां स्टूडैंट्स को व्हाइट कोट पहनाया और इसके महत्व को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह व्हाइट कोट पहनकर उन्होंने पीड़ित की जरूरतों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए चुना है। यह व्हाइट कोट उन्हें पहचान, आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और सम्मान देता है। साथ ही निश्चित रूप से यह उन्हें कई चुनौतियां भी देगा।

प्रिंसिपल के संबोधन के बाद फोरैंसिक मैडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने प्रशिक्षु चिकित्सकों को रैगिंग बर्दाश्त न करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रशिक्षु रैगिंग का सामना करता है तो उसे तुरंत प्राचार्य अथवा एंटी रैगिंग कमेटी के किसी भी सदस्य के समक्ष जरूर लाएं। मैडिकल कॉलेज परिसर के साथ-साथ परिसर के बाहर भी अनुशासन बनाए रखें।

Show More

Related Articles

Back to top button