AgricultureEntertainmentIndiaLatest News

बेटे ने ही ली 74 साल की TV Actress वीणा कपूर की जान, 22 साल पुराने इस विवाद में कत्ल के बाद 90 KM दूर नदी में फैंकी लाश

मुंबई. मायानगरी मुंबई से शनिवार को बड़ी वारदात सामने आई है। यहां मशहूर टीवी एक्ट्रैस TV Actress वीणा कपूर का 74 साल की उम्र में उनके अपने ही जाए कपूत ने कत्ल कर दिया। रिश्तों के कत्ल की वजह लगभग 12 करोड़ रुपए के एक फ्लैट को बताया जा रहा है, जिसका विवाद पिछले 22 साल से चला आ रहा था। इस कपूत ने अपनी मां की बेसबैट से हत्या करने के बाद नौकर की मदद से लाश को 90 किलोमीटर नदी में फैंक दिया। राज खुलने के बाद फिलहाल पुलिस आरोपी कपूत को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वीणा कपूर टैलीविजन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थीं। उन्होंने मेरी भाभी, मित्तर प्यारे नू हाल मुरीदां दा कहना, डाल: द गैंग और बंधन फेरों के जैसे टीवी शोज में काम किया है। हालांकि मुंबई पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले ही एक महिला की हत्या का केस दर्ज किया गया था, लेकिन अभी तक यह पता नहीं था कि वह टीवी एक्ट्रैस थीं। शनिवार को इस इस राज का खुलासा उनकी साथी कलाकार नीलू कोहली ने किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वीणा कपूर के नाम मुंबई की JVPT स्कीम में 12 करोड़ रुपए का एक फ्लैट है, जिसमें में वह अपने बेटे के साथ रहती थी। आरोप है कि इसी फ्लैट की खातिर बेटे सचिन कपूर ने वीणा की जान ले ली और लाश को घर से 90 किलोमीटर दूर जंगल में एक नदी में लाश फैंक दिया। 6 दिसंबर के एक सीसीटीवी फुटेज में सचिन और उसके नौकर को वीणा की लाश को फ्रिज के बॉक्स में जंगल तक ले जाते देखा जा सकता है। इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वीणा के छोटे बेटे सचिन कपूर ने हत्या करने के बाद लाश को फ्रिज के कार्टन में पैक किया, जिससे किसी को भी शक न हो। बड़े बॉक्स को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी बेटे ने नौकर का सहारा लिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इस तरह से खुला कत्ल का राज

वीणा कपूर के दो में से बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। पिछले हफ्ते से उसकी बात अपनी मां से नहीं हो पा रही थी। फोन लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद उसने बिल्डिंग के चौकीदार को फोन कर पूछा। चौकीदार ने भी कहा कि उसने भी कुछ दिनों से उन्हें देखा नहीं है। इसके बाद बेटे ने जुहू पुलिस को इसकी शिकायत की कि उनकी मां लापता है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में CCTV फुटेज में सचिन और उनका नौकर लालू एक बड़े बॉक्स को ले जाते दिखे।

बेटे से पहले पति के साथ चल रहा था वीणा का विवाद

एक्ट्रैस नीलू कोहली ने बताया कि वीणा के घर का विवाद लगभग 22 साल से चला आ रहा है। पहले पति के साथ मतभेद थे। घर और कुछ दूसरे मसलों की वजह से ही वीणा का उनके पति के साथ तलाक हुआ था, इसके बावजूद वह उनके साथ ही रह रहे थे। कोविड के दौरान उनके पति का निधन हो गया था। अब विवाद मां-बेटे में आ गया। शूटिंग के दौरान भी वीणा को अक्सर कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते थे।

Show More

Related Articles

Back to top button